अगले छह महीनों में हिमाचल सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को उपलब्ध करवाए जाएंगे डॉक्टर : सीएम 

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि अगले छह महीनों में हिमाचल प्रदेश के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को डॉक्टर उपलब्ध करवाए जाएंगे। छह महीने में हर पीएचसी में डॉक्टरों की नियुक्तियां होंगी

Mar 19, 2026 - 17:31
 0  12
अगले छह महीनों में हिमाचल सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को उपलब्ध करवाए जाएंगे डॉक्टर : सीएम 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    19-03-2026

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि अगले छह महीनों में हिमाचल प्रदेश के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को डॉक्टर उपलब्ध करवाए जाएंगे। छह महीने में हर पीएचसी में डॉक्टरों की नियुक्तियां होंगी। सीएम बोले कि कई बार राजनीतिक लोग डॉक्टरों का स्थानांतरण कर लेते हैं। उन्होंने कहा कि जरूरत के अनुसार पदों का युक्तिकरण भी होगा। 

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि सभी मेडिकल कॉलेज आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज को छोड़कर नाम के रह गए हैं। इनके पास फेकल्टी नहीं है। सरकार पीजी सीटों को डबल कर रही है। उन्होंने कहा कि अगले छह महीनों में मेडिकल कॉलेजों को मजबूत करेंगे। एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के नियुक्ति के नियमों को सरल कर रहे हैं। किसी भी मेडिकल कॉलेज को बंद नहीं किया जाएगा।

फेकल्टी को मजबूत करेंगे और नई नियुक्तियां करेंगे। एक साथ 400 डॉक्टरों की भर्ती पहली बार एक साथ की जा रही है। 236 चिकित्सकों के इंटरव्यू हो रहे हैं। सहायक प्रोफेसरों के पद भी भरेंगे। स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल को विपक्ष से घिरता देखकर जवाब देने के लिए मुख्यमंत्री खुद खड़े हो गए।

सदन में भाजपा विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री की ओर से जो जवाब दिया गया है, उसके अनुसार सरकार के पास बेरोजगार डॉक्टरों का आंकड़ा उपलब्ध नहीं है, जबकि सरकार का कहना है कि रोजगार की ओर विशेष ध्यान दिया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी बेरोजगार डॉक्टरों का आंकड़ा नहीं होने पर सवाल खड़ा किया।  

इससे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने कहा कि सरकार चिकित्सकों के पर भरने का पूरा प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के तहत चिकित्सकों के 2337 पद स्वीकृत हैं और विशेषज्ञ चिकित्सकों के 683 पद मंजूर हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow