अजोली-सनोली सड़क तीन महीने के लिए रहेगी बंद, ट्रैफिक सनोली से मेलवां रोड़ पर डायवर्ट
उपमंडल ऊना के अंतर्गत अजोली से सनोली सड़क मार्ग, पंजाब सीमा (किलोमीटर 3/400 से 4/600) 26 जून से 26 सितम्बर तक यातायात के अस्थाई तौर पर बंद रहेगी। इस दौरान टैªफिक सनोली से मेलवां रोड़ पर डायवर्ट रहेगा।
यंगवार्ता न्यूज ऊना, 25 जून, 2026 :
उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने इस संबंध में मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 व 116 के तहत आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने बताया कि इस दौरान यातायात को शिवबाड़ी से कलोह वायपास वैकल्पिक मार्ग पर मोड़ा जाएगा।
उपायुक्त ने बताया कि यह आदेश सड़क मार्ग के सुदृढ़ीकरण कार्यों को त्वरित और सुचारू रूप से करने को लेकर जारी किए गए हैं। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सड़क बंद करने को लेकर जनता को सूचित करने और मार्ग परिवर्तन की जानकारी देने के लिए अग्रिम बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं।
What's Your Reaction?




