अटल टनल के पास सड़क हादसे में पर्यटक की मौत, तीन घायल

अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल में हुए सड़क हादसे में राजस्थान के सीकर जिले के पर्यटक की मौत हो गई है। हादसे में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। रात करीब नौ बजे अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के पास एक गाड़ी अनियंत्रित होकर साथ में बन रहे दूसरे पुल के बेसमेंट पर जा गिरी

Jul 1, 2026 - 20:09
 0  5
अटल टनल के पास सड़क हादसे में पर्यटक की मौत, तीन घायल

यंगवार्ता न्यूज लाहौल-स्पीति 1 जुलाई, 2026 :

अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल में हुए सड़क हादसे में राजस्थान के सीकर जिले के पर्यटक की मौत हो गई है। हादसे में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। रात करीब नौ बजे अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के पास एक गाड़ी अनियंत्रित होकर साथ में बन रहे दूसरे पुल के बेसमेंट पर जा गिरी। स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इस दौरान 32 वर्षीय कैलाश कुमार पुत्र गोविंद राम की मौत हो गई।

कैलाश कुमार मूल रूप से राजस्थान के सीकर जिले के मंडोता गांव के रहने वाले थे। घायलों में राजेंद्र पुत्र गोविंद निवासी गांव मंडला, डाकघर एवं तहसील डोध, जिला सीकर, राजस्थान, आदित्य पुत्र मंगल सिंह निवासी पलिया कलां, जिला लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश और सिद्धार्थ सिंह शेखावत पुत्र भाबर सिंह निवासी खाटू श्याम, जिला सीकर राजस्थान शामिल हैं। एसपी लाहौल-स्पीति शिवानी मेहला ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। हादसा कैसे हुआ पुलिस इसकी जांच कर रही है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow