आपदा के समय नुकसान को न्यून करने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक : मनमोहन शर्मा

उपायुक्त एवं ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सोलन के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने कहा कि आपदा के समय नुकसान को न्यून करने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। मनमोहन शर्मा आज यहां 6 जून, 2025 को आयोजित होने वाली 09वीं राज्य स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल एक्सरसाइज के संबंध में विभागीय अधिकारियों की भूमिका और जिम्मेदारियों के प्रति टेबलटॉप अभ्यास की अध्यक्षता कर रहे थे

Jun 4, 2025 - 18:57
Jun 4, 2025 - 19:00
 0  23
आपदा के समय नुकसान को न्यून करने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक : मनमोहन शर्मा
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन  04-06-2025

उपायुक्त एवं ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सोलन के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने कहा कि आपदा के समय नुकसान को न्यून करने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। मनमोहन शर्मा आज यहां 6 जून, 2025 को आयोजित होने वाली 09वीं राज्य स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल एक्सरसाइज के संबंध में विभागीय अधिकारियों की भूमिका और जिम्मेदारियों के प्रति टेबलटॉप अभ्यास की अध्यक्षता कर रहे थे। मनमोहन शर्मा ने कहा कि आपदा के दौरान बचाव के लिए शीघ्र सावधानियां बरतनी आवश्यक हैं। इसमें देरी जानो-माल के नुकसान को और बढ़ा सकती है, इसलिए आपदा के समय बचाव की जानकारी रखना और त्वरित प्रतिक्रिया करना नितांत आवश्क है। 
उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों के जी.आई.एस. मेप रखना सुनिश्चित बनाए ताकि आपदा के समय वैकल्पिक रास्तों का उपयोग किया जा सके। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित बनाएं कि उपमंडल स्तर पर सभी लोक निर्माण विभाग कार्यालय के पास जे.सी.बी. उपलब्ध रहे। उन्होंने अधिकारियों को जे.बी.सी. रखने वाले ठेकेदारों की सूची तैयार करने के भी निर्देश दिए। मनमोहन शर्मा ने हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपदा के समय आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले विभागों की बिजली प्राथमिकता के आधार पर पुनःस्थापित करना सुनिश्चित करें ताकि आवश्यक कार्य सुचारू रूप से चल सके। उन्होंने राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल व राज्य आपदा प्रतिक्रिया निधि के दलों के पहुंचने से पूर्व आपदा मित्र को बचाव कार्य शुरू करने को कहा ताकि जानो-माल के नुकसान से बचाव किया जा सके। 
उन्होंने कहा कि संचार माध्यमों को और अधिक सुदृढ़ करने की आवश्यकता है ताकि आपदा के समय किसी भी संचार माध्यम के कार्य न करने पर अन्य माध्यमों को उपयोग में लाया जा सके। मनमोहन शर्मा ने कहा कि निर्माण कार्य में निपूर्ण राज मिस्त्रियों को आपदा से निपटने के लिए प्रशिक्षण देना अनिवार्य है ताकि आपात स्थिति में उनकी सेवाओं का लाभ लिया जा सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपदा के दौरान बचाव कार्य के लिए विभिन्न प्रकार की मशीनों व उपकरणों की उपलब्धता एवं उपयोगिता रखना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित अधिकारी वर्तमान में आपात स्थिति में प्रयोग में लाए जाने वाले टोल फ्री नंबरों की जानकारी देना तथा उनका प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित बनाएं ताकि आपात स्थिति में लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सके। 
उपायुक्त ने कहा कि आपदा के समय महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों तथा वो लोग जो अपनी सहायता स्वयं न कर सके, को सुरक्षित रखने व आपात स्थिति में सहायता करने का कार्य त्वरित आरम्भ किया जाना चाहिए। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन, उद्योग विभाग के महा निदेशक सुरेन्द्र ठाकुर, ज़िला राजस्व अधिकारी सुमेध शर्मा, ज़िला पंचायत अधिकारी जोगिन्द्र प्रकाश राणा, खण्ड विकास अधिकारी सोलन रमेश शर्मा सहित गैर सरकारी संगठन के सदस्य व विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।    

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow