यमुनानगर से उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार, पीओ सेल नाहन की कार्रवाई
पुलिस जिला सिरमौर की पीओ सेल नाहन की टीम ने एक उद्घोषित अपराधी (PO) को हरियाणा के यमुनानगर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी वर्ष 2015 में पुलिस थाना रेणुका जी में दर्ज एक मामले में उद्घोषित अपराधी था।
यंगवार्ता न्यूज। नाहन 28 नवंबर :
पुलिस जिला सिरमौर की पीओ सेल नाहन की टीम ने एक उद्घोषित अपराधी (PO) को हरियाणा के यमुनानगर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी वर्ष 2015 में पुलिस थाना रेणुका जी में दर्ज एक मामले में उद्घोषित अपराधी था।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल राणा पुत्र सुरेंद्र सिंह, निवासी मकान नंबर 177, अमरपुरी कॉलोनी, डाकघर अमर मार्केट, सिसोली रोड, जिला यमुनानगर, हरियाणा के रूप में हुई है।
आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना रेणुका जी में अभियोग संख्या 35/15, दिनांक 19 जुलाई 2015 को भारतीय दंड संहिता की धारा 353, 332 और 34 तथा वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम की धारा 38-J एवं 51 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में आरोपी को उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था।
पीओ सेल नाहन की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 27 नवंबर 2026 को आरोपी राहुल राणा को यमुनानगर, हरियाणा से गिरफ्तार किया।
पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
What's Your Reaction?


