पांवटा साहिब में 3.40 ग्राम चिट्टा बरामद, यूपी का युवक गिरफ्तार
जिला सिरमौर में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत SIU नाहन की पुलिस टीम ने पांवटा साहिब में एक व्यक्ति को 3.40 ग्राम चिट्टा/स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यंगवार्ता न्यूज। पांवटा साहिब 28 नवंबर :
जिला सिरमौर में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत SIU नाहन की पुलिस टीम ने पांवटा साहिब में एक व्यक्ति को 3.40 ग्राम चिट्टा/स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 27 नवंबर 2026 को SIU नाहन की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश निवासी एक व्यक्ति लंबे समय से पांवटा साहिब और आसपास के क्षेत्रों में चिट्टा/स्मैक बेचने का धंधा कर रहा है। सूचना के मुताबिक, आरोपी कुल्हाल की तरफ से पांवटा साहिब आ रहा था और उसके पास मादक पदार्थ होने की संभावना थी।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए यमुना बैरियर पर पुल के समीप नाकाबंदी की। इसी दौरान कुल्हाल की ओर से पैदल आ रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने रोककर पूछताछ की। आरोपी ने अपनी पहचान अफजल पुत्र रफीक, निवासी गांव व डाकघर बेहट, तहसील बेहट, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में बताई।
पुलिस ने नियमानुसार आरोपी की तलाशी ली, जिसके दौरान उसके कब्जे से कुल 3.40 ग्राम चिट्टा/स्मैक बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी अफजल को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।
What's Your Reaction?


