उपलब्धि : रजाना स्कूल के छात्र ध्रुव शर्मा का खो-खो खेल में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

सिरमौर जिला उपलंड्ल संगड़ाह के सीनियर सेकेंडरी स्कूल रजाना के 12वीं कक्षा के छात्र ध्रुव शर्मा का खो-खो खेल में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। ध्रुव गांव माईना का निवासी है जोकि शारीरिक रूप से अक्षम

Oct 3, 2024 - 20:54
 0  47
उपलब्धि : रजाना स्कूल के छात्र ध्रुव शर्मा का खो-खो खेल में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ -श्री रेणुका जी   03-10-2024

सिरमौर जिला उपलंड्ल संगड़ाह के सीनियर सेकेंडरी स्कूल रजाना के 12वीं कक्षा के छात्र ध्रुव शर्मा का खो-खो खेल में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। ध्रुव गांव माईना का निवासी है जोकि शारीरिक रूप से अक्षम है। ध्रुव शर्मा संगड़ाह जॉन से इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए चयनित होने वाला एकमात्र विद्यार्थी हैं।
  
ध्रुव की यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम और अदम्य साहस को दर्शाती है। ध्रुव ने शारीरिक अक्षमता होने के बावजूद भी कभी हार नहीं मानी और हमेशा आगे बढ़ते रहे। राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन जिला सिरमौर के तारूवाला में होगा। 


स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य राजिन्द्र कुमार ने ध्रुव को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए है बल्कि क्षेत्र की अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। स्कूल उनकी हर संभव सहायता करेगा। ध्रुव के माता-पिता भी उनकी सफलता से खुश हैं और इसे ध्रुव की मेहनत का परिणाम मानते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow