राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटी में नई एसएमसी का गठन, रमेश शर्मा बने अध्यक्ष और सुरेश उपाध्यक्ष
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटी में बुधवार को विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कश्यप की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चयन किया गया।
यंगवार्ता न्यूज शिमला 02 जुलाई, 2026 :
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटी में बुधवार को विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कश्यप की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चयन किया गया।
नई समिति में रमेश शर्मा को अध्यक्ष तथा सुरेश वर्मा को उपाध्यक्ष चुना गया। ग्राम पंचायत कोटी की प्रधान प्रतिभा तथा भीम नेगी को पदेन सदस्य बनाया गया। इसके अलावा कैलाश वर्मा, रेणु चंदेल, सुरेन्द्र शर्मा, ममता, रामकृष्ण, किरण, सुरेश वर्मा, रंजना, मनीषा, रीना, अनिता, सीता देवी, बालकृष्ण, प्रवक्ता संजय भारद्वाज तथा राजेश कुमार को समिति का सदस्य चुना गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कश्यप समिति के सदस्य सचिव होंगे।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजेश कश्यप ने नवगठित समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय के सर्वांगीण विकास, विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार तथा विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में एसएमसी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई समिति विद्यालय के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में सक्रिय सहयोग प्रदान करेगी।
What's Your Reaction?