गिरिपार के लिए आज का दिन ऐतिहासिक दिन : कुलदीप राणा

शिलाई विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी नेता कुलदीप राणा ने कहा कि गिरिपार के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। और आज का दिन गिरिपार के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।

Nov 28, 2026 - 20:01
 0  3
गिरिपार के लिए आज का दिन ऐतिहासिक दिन : कुलदीप राणा

यंगवार्ता न्यूज - शिलाई 28 नवंबर  :

शिलाई विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी नेता कुलदीप राणा ने कहा कि गिरिपार के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। और आज का दिन गिरिपार के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा देने को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है और हाटी समुदाय के एसटी दर्जे को बरकरार रखा है। यह फैसला सिर्फ एक कानूनी जीत नहीं है, यह 1968 से चले आ रहे करीब 6 दशक के लंबे संघर्ष, त्याग, बलिदान और एकजुटता की जीत है।

यह जीत है उन सभी बुजुर्गों की, जिन्होंने इस लड़ाई को शुरू किया,उन युवाओं की, जिन्होंने इसे आगे बढ़ाया, उन माताओं-बहनों की, जिन्होंने हमेशा हौसला दिया,और केंद्रीय हाटी समिति सहित हर उस योद्धा की, जिसने गिरिपार की आन-बान-शान के लिए दिन-रात एक किया।

हाई कोर्ट ने स्पष्ट कहा है कि संसद द्वारा पारित कानून में हस्तक्षेप का अधिकार हाई कोर्ट को नहीं है। एसटी सूची में किसे शामिल करना है, यह अधिकार केवल संसद के पास है।

आज गिरिपार के साढ़े तीन लाख लोगों को बड़ी राहत मिली है। शिलाई, रेणुका, राजगढ़ और पांवटा साहिब की 14 पंचायतों सहित पूरे ट्रांस-गिरि क्षेत्र में आज खुशी की लहर है।

मैं समस्त हाटी जनजाति समूह, गिरिपार के सभी भाई-बहनों को दिल की गहराइयों से हार्दिक बधाई देता हूँ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />