खेलो हिमाचल–चिट्टा मुक्त अभियान के आयोजन को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित

उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल की अध्यक्षता में खेलो हिमाचल–चिट्टा मुक्त अभियान 2026 के तहत जिला में प्रस्तावित खेल प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन एवं आवश्यक तैयारियों को लेकर आज राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई।

Nov 27, 2026 - 17:59
 0  3
खेलो हिमाचल–चिट्टा मुक्त अभियान के आयोजन को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित
चंबा, नवंबर 27 
उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल की अध्यक्षता में खेलो हिमाचल–चिट्टा मुक्त अभियान 2026 के तहत जिला में प्रस्तावित खेल प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन एवं आवश्यक तैयारियों को लेकर आज राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई।
उपायुक्त ने अभियान के तहत उपमंडल एवं जिला स्तर पर आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताओं की तैयारियों, आयोजन स्थलों, खिलाड़ियों की भागीदारी, पंजीकरण प्रक्रिया तथा आयोजन से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को खेल संघों के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने सभी उपमंडलाधिकारी (नागरिक) को प्रतियोगिताओं के सुचारू आयोजन के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती करने, आयोजन स्थलों पर विद्यार्थियों एवं युवाओं से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदर्शित करने तथा प्रायोजन प्राप्त करने के उद्देश्य से कंपनियों एवं अन्य संस्थानों से संपर्क स्थापित करने के निर्देश दिए। साथ में उन्होंने राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को भी कहा। बैठक में प्रतियोगिताओं के आयोजन स्थल, वैकल्पिक आयोजन स्थलों तथा नियंत्रण कक्ष की स्थापना सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। 
जिला के जनजातीय एवं बर्फबारी की संभावना वाले क्षेत्रों में मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्रतियोगिताओं की निर्धारित तिथियों में बदलाव करने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रतियोगिताओं के दौरान किसी खिलाड़ी को नशीले पदार्थों, बीड़ी, सिगरेट आदि का सेवन करते हुए पाए जाने पर संबंधित टीम को प्रतियोगिता से अयोग्य घोषित किया जाएगा। इस दौरान खेल संघों के प्रतिनिधियों ने भी अपने सुझाव एवं विचार साझा किए तथा प्रतियोगिताओं के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा में भाग लिया।
जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी रूपेश कुमार ने बैठक में अभियान की रूपरेखा एवं आयोजन से संबंधित जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि जिला चंबा से अब तक 1482 खिलाड़ियों ने ऑनलाइन पंजीकरण करवाया है। बैठक में उपमंडलाधिकारी (ना.) भटियात मनीष सोनी, डलहौजी अनिल भारद्वाज, तीसा राजेश जरयाल, पांगी अमनदीप सिंह तथा भरमौर अजय कुमार, खंड विकास अधिकारी भटियात अनिल गुराडा वर्चुअल माध्यम से जुड़े।
उपमंडलाधिकारी (ना.) चंबा चिराग शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक बलदेव दत्त, उप निदेशक स्कूल शिक्षा उच्च विकास महाजन, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. करण हितेषी,खंड विकास अधिकारी महेश ठाकुर सहित खेल संघों के प्रतिनिधि बैठक में उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />