खेल भावना और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन, करियर अकादमी का वार्षिक खेल दिवस आयोजित

करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नाहन में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन चंबा ग्राउंड, नाहन में बड़े उत्साह, उमंग एवं खेल भावना के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन, टीम भावना एवं शारीरिक दक्षता का शानदार प्रदर्शन किया।

Nov 14, 2026 - 18:20
 0  4
खेल भावना और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन, करियर अकादमी का वार्षिक खेल दिवस आयोजित

करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नाहन में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन चंबा ग्राउंड, नाहन में बड़े उत्साह, उमंग एवं खेल भावना के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन, टीम भावना एवं शारीरिक दक्षता का शानदार प्रदर्शन किया।


उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि विद्यालय के चेयरमैन एस.एस. राठी एवं निर्मला राठी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया, जिसमें विभिन्न सदनों के विद्यार्थियों ने अनुशासन, एकता एवं समर्पण का परिचय दिया। खेल प्रतियोगिताओं के विधिवत शुभारंभ की घोषणा के साथ मैदान में खेल गतिविधियों का आगाज हुआ। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक एरोबिक्स प्रदर्शन ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।


विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश सोलंकी ने मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने अपने स्वागत संबोधन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सहयोग की भावना भी विकसित करते हैं। दिनभर चंबा ग्राउंड में आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।वार्षिक खेल दिवस के अवसर पर विद्यालय की निदेशक मधुलिका राठी एवं कल्पना राठी ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई तथा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।


समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त जिला सिरमौर, प्रियंका वर्मा उपस्थित रहीं। उनका विद्यालय परिवार द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन एवं आयोजन की सराहना की। अपने संबोधन में उपायुक्त महोदया ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए। उन्होंने खेल भावना, निरंतर अभ्यास, अनुशासन और सकारात्मक सोच को सफलता की महत्वपूर्ण कुंजी बताया तथा विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।


समारोह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। विशेष रूप से बेस्ट हाउस ट्रॉफी, बेस्ट एथलीट एवं बेस्ट मार्च पास्ट के पुरस्कार प्रदान किए गए।वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में लड़कों एवं लड़कियों के लिए 100 मीटर, 200 मीटर दौड़, रिले रेस, सैक रेस (बोरी दौड़), बाधा दौड़ (हर्डल रेस), कबड्डी, खो-खो तथा फुटबॉल मैचों का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की गईI
पुरस्कार परिणाम:
1. बेस्ट हाउस ट्रॉफी – आर्कटिक हाउस
2. बेस्ट एथलीट (छात्र) – दिवाकर (7वीं), अंशुल (10वीं B), दक्ष (11वीं Arts)
3. बेस्ट एथलीट (छात्रा) अंशिका ठाकुर (8वीं A), रिधिमा (10वीं B) ,वर्षा (+2 Arts)
4. बेस्ट मार्च पास्ट – इंडियन हाउस
5. कबड्डी विजेता- कॉम्पिटिशन बैच
6. फुटबॉल विजेता- रेगुलर बैच


कार्यक्रम का समापन उत्साह, उल्लास एवं खेल भावना के वातावरण में हुआ। विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी तथा प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों की सराहना की। साथ ही आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले शिक्षकगण, गैर-शिक्षण कर्मचारी एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस आयोजन ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, एकता एवं टीम भावना का महत्वपूर्ण संदेश दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />