यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 19-04-2026
सिरमौर जिला के गिरिपार क्षेत्र की होनहार बेटी अनुसुइया पराशर ने अपनी मेहनत और लगन से बड़ी उपलब्धि हासिल की है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की वार्षिक परीक्षा में अनुसुइया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.04 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अनुसुइया की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे गिरिपार क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। उनकी सफलता पर गांव में बधाइयों का तांता लगा हुआ है।
परिजनों ने बताया कि अनुसुइया शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रही हैं और उन्होंने नियमित मेहनत व अनुशासन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। अनुसुइया ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और कड़ी मेहनत को दिया है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य आगे चलकर उच्च शिक्षा प्राप्त कर देश की सेवा करना है। गौर हो कि जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र की बेटियां न केवल खेल में बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में भी सिरमौर की बेटियों ने अपनी काबिलियत का लोहा बनवाया है। हाल ही में सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित दसवीं की वार्षिक परीक्षा परिणाम में जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के थुम्बाड़ी की रहने वाली अनुसुइया प्रश्न 99.04% अंक लेकर अपने क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
जानकारी के मुताबिक जिला सिरमौर के थुम्बाड़ी के रहने वाले पराशर परिवार की इस होनहार बेटी ने अपनी चमक लुटियन की दिल्ली तक बिखेर दी है। अनुसुइया पराशर दिल्ली के नोएडा में शिक्षा ग्रहण कर रही है और उसने सीबीएसई की वार्षिक परीक्षा में 99.04 % अंक लेकर बेटी है अनमोल के मायने सार्थक किए हैं। गौर हॉकी जिला सिरमौर की इस बेटी ने अन्य बेटियों के लिए भी मिसाल कायम की है और प्रेरणा स्रोत बन रही है। आपको बता दें कि अनुसुइया पराशर के पिता दीपक पराशर एचडीएफसी बैंक में कार्यकारी उपाध्यक्ष है , जबकि इनकी माता अदिति पराशर गृहणी है।