गुग्गा भक्तों के लिए बड़ी सौगात-भवड़ां में तैयार हुआ भव्य गुग्गा धाम

ग्राम पंचायत अमलैहड़ ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के पैतृक गांव भवड़ां के प्राचीन गुगा मंदिर के समीप एक सुंदर पार्क का निर्माण किया है। इस पार्क की विशेषता यह है कि यहां गुग्गा महाराज की रथ पर सवार विशाल एवं आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई है

Oct 13, 2025 - 15:20
 0  36
गुग्गा भक्तों के लिए बड़ी सौगात-भवड़ां में तैयार हुआ भव्य गुग्गा धाम
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नादौन    13-10-2025

ग्राम पंचायत अमलैहड़ ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के पैतृक गांव भवड़ां के प्राचीन गुगा मंदिर के समीप एक सुंदर पार्क का निर्माण किया है। इस पार्क की विशेषता यह है कि यहां गुग्गा महाराज की रथ पर सवार विशाल एवं आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई है, जिसकी ऊंचाई लगभग 20 फुट और लंबाई लगभग 35 फुट है। 

यह अपनी तरह की एक विशेष मूर्ति है। पार्क में आगंतुकों के लिए गुग्गा महाराज के जीवन से संबंधित संपूर्ण परिचयात्मक जानकारी भी उपलब्ध करवाई गई है, ताकि श्रद्धालु उनके जीवन दर्शन से प्रेरणा प्राप्त कर सकें। पार्क परिसर में आगंतुकों की सुविधा हेतु हॉल, किचन शेड, रेन शेल्टर जैसी सुविधाओं का प्रावधान भी किया गया है। 

इससे यहां धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन सुगमता से किया जा सकेगा। नादौन के खंड विकास अधिकारी निशांत शर्मा ने बताया कि इस पार्क के निर्माण पर मनरेगा एवं वित्त आयोग से लगभग 35 लाख रुपये की राशि व्यय की गई है। इसमें से मूर्ति पर चार लाख रुपये लागत आई है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना में स्थानीय लोगों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। 

खंड विकास अधिकारी ने इस शानदार कार्य के लिए ग्राम पंचायत अमलैहड़ के जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों की सराहना की है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री इस भव्य पार्क का लोकार्पण करेंगे। यह गुग्गा धाम एक प्रमुख ग्रामीण पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा और क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को सुदृढ़ करेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow