छत्तीसगढ़ की तर्ज पर हिमाचल में भी कार्यवाहक मुख्य सचिव की होगी नियुक्ति 

छत्तीसगढ़ की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश में भी कार्यवाहक मुख्य सचिव की नियुक्ति की जा सकती है। नया मुख्य सचिव तय होने तक इस संभावना पर विचार किया जा रहा है। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना 30 सितंबर को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं

Sep 29, 2025 - 13:54
 0  29
छत्तीसगढ़ की तर्ज पर हिमाचल में भी कार्यवाहक मुख्य सचिव की होगी नियुक्ति 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    29-09-2025

छत्तीसगढ़ की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश में भी कार्यवाहक मुख्य सचिव की नियुक्ति की जा सकती है। नया मुख्य सचिव तय होने तक इस संभावना पर विचार किया जा रहा है। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना 30 सितंबर को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। वह इससे पूर्व 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे थे तो उन्हें छह माह का सेवा विस्तार दिया गया। 

अदालत में मामला पहुंचने के बाद उन्हें फिर से सेवा विस्तार मिलने की संभावना कम नजर आ रही है। हालांकि, अभी तक नए मुख्य सचिव पर तस्वीर साफ नहीं है। मुख्यमंत्री सुक्खू इस संबंध में आज या कल कभी भी निर्णय ले सकते हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन भी 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके स्थान पर आगामी आदेशों तक विकास शील को मुख्य सचिव का कार्यभार दिया गया है। 

यही प्रयोग हिमाचल प्रदेश में भी हो सकता है। मुख्यमंत्री विदेश से लौट चुके हैं। वह कभी भी नए मुख्य सचिव पर निर्णय ले सकते हैं। मुख्य सचिव पद की दौड़ में केके पंत का दावा सबसे मजबूत है। केके पंत 1993 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। राज्य के वरिष्ठतम आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता हैं, जो 1988 बैच के हैं। 

संजय गुप्ता राज्य बिजली बोर्ड के अध्यक्ष हैं। वह भी मुख्य सचिव पद के एक अन्य दावेदार हैं। इनके अलावा 1994 बैच की आईएएस अधिकारी अनुराधा ठाकुर भी मुख्य सचिव पद की दावेदार हैं। हालांकि, उनके हिमाचल प्रदेश आने की संभावना कम है। सीएम सुक्खू इनमें से किसी को भी दायित्व दे सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow