जयसिंहपुर में 19 जून को होगा रोजगार मेले का आयोजन युवाओं को रोजगार के खुलेंगे अवसर : यादवेंद्र गोमा

कांगड़ा के जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में 19 जून को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है जहां पर 1500 युवाओं को रोजगार दिया जाएगा

Jun 16, 2025 - 16:57
 0  31
जयसिंहपुर में 19 जून को होगा रोजगार मेले का आयोजन युवाओं को रोजगार के खुलेंगे अवसर : यादवेंद्र गोमा
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा     16-06-2025

कांगड़ा के जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में 19 जून को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है जहां पर 1500 युवाओं को रोजगार दिया जाएगा । यह रोजगार मेला आयुष एवम युवा खेल मंत्री यादविंद्र गोमा द्वारा rojgar.com के साथ मिलकर कंवर दुर्गाचन्द गवर्मेंट कालेज जयसिंहपुर में लगाया जा रहा है जहां पर 20 कंपनियां आयेगीं । 

युवाओ को बद्दी नालागढ़ जालंधर संहिता अन्य क्षेत्र में रोजगार दिया जाएगा। मंत्री यादवेंद्र गोमा ने  जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं से इस रोजगार मेले में  आने का  आग्रह किया है।

आयुष एवम खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने कहा कि Rozgar.com की तरफ से आयोजित रोजगार मेले में प्रतिभाशाली बच्चों को विभिन्न कंपनियों के द्वारा रोजगार देने हेतु भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आईटीआई दसवीं, बारवी व सहित ग्रेजुएशन वाले होनहार बच्चों को देश की नामचीन कंपनियों में नौकरी देने का कार्य किया जाएगा। 

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow