जीएसटी के 8 वर्ष पूरे होने पर फिटनेस और जीएसटी का संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम , सीबीआईसी ने किया आयोजन
जीएसटी के आठ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में, केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने फिट इंडिया मूवमेंट के साथ मिलकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए फिट इंडिया मूवमेंट के तत्वावधान में “संडे ऑन साइकिल” नामक एक राष्ट्रव्यापी साइक्लोथॉन का आयोजन किया। यह प्रमुख कार्यक्रम आज प्रात: नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित किया गया
न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली 18-05-2025
जीएसटी के आठ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में, केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने फिट इंडिया मूवमेंट के साथ मिलकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए फिट इंडिया मूवमेंट के तत्वावधान में “संडे ऑन साइकिल” नामक एक राष्ट्रव्यापी साइक्लोथॉन का आयोजन किया। यह प्रमुख कार्यक्रम आज प्रात: नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित किया गया। इसमें देश भर के 100 से अधिक केन्द्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) आयुक्तालयों ने भी भाग लिया। नई दिल्ली में साइक्लोथॉन को हरी झंडी दिखाते हुए, सीबीआईसी के सदस्य (जीएसटी) शशांक प्रिय ने भारतीय कराधान प्रणाली पर जीएसटी के परिवर्तनकारी प्रभाव के बारे में बताया और इस बात पर बल दिया कि किस प्रकार जीएसटी ने लगभग 30 विभिन्न अप्रत्यक्ष करों को एकल, पारदर्शी कर ढांचे में एक कर दिया है। इससे व्यवसायों और नागरिकों दोनों के लिए कर प्रबंधन और अनुपालन सरल हो गया है।
What's Your Reaction?



