देश के सामने झूठ बोलने से बेहतर है न्यायालय के सामने पक्ष रखे कांग्रेस : जयराम ठाकुर

मंडी में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेता देश भर में घूम-घूम कर नेशनल हेराल्ड केस में गांधी परिवार का बचाव कर रहे हैं जो बहुत शर्मनाक एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। देश भर में घूम–घूम कर नेशनल हेराल्ड के पक्ष में गांधी परिवार का समर्थन करने की बजाय कांग्रेस के नेताओं को न्यायालय के सामने पक्ष रखना चाहिए

Apr 22, 2025 - 19:34
 0  46
देश के सामने झूठ बोलने से बेहतर है न्यायालय के सामने पक्ष रखे कांग्रेस : जयराम ठाकुर
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी  22-04-2025
मंडी में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेता देश भर में घूम-घूम कर नेशनल हेराल्ड केस में गांधी परिवार का बचाव कर रहे हैं जो बहुत शर्मनाक एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। देश भर में घूम–घूम कर नेशनल हेराल्ड के पक्ष में गांधी परिवार का समर्थन करने की बजाय कांग्रेस के नेताओं को न्यायालय के सामने पक्ष रखना चाहिए। न्यायालय के सामने अपना पक्ष रखने की बजाय कांग्रेस के नेता देश भर में जांच एजेंसियों के खिलाफ अनर्गल  बयानबाजी कर रहे हैं। न्यायालय द्वारा इस पूरे प्रकरण में गांधी परिवार को कोई राहत नहीं दी गई है। जिसका संदेश साफ है कि जांच एजेंसी द्वारा घोटाले के पुख्ता सबूत न्यायालय को सौंपे गए हैं। 
देश भर में नेशनल हेराल्ड की दो हजार करोड़ की प्रॉपर्टी को मात्र 50 लाख रुपए में खरीद लिया जाना कांग्रेस की नजर में यदि घोटाला नहीं है तो उन्हें अपने घोटाले की परिभाषा को परिवर्तित करना चाहिए। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी को कानून से ऊपर मानते हैं। उनकी नजर में गांधी परिवार द्वारा किया गया कोई भी घोटाला भ्रष्टाचार नहीं है। भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस की यही स्थिति है पहले घोटाला करो और बाद में उसके पक्ष में खड़े होकर जांच एजेंसी,  सरकार और अन्य संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल खड़े करो। जांच एजेंसी को दबाव में लेने के लिए उनके कार्यालय का घेराव करो, उनके अधिकारियों पर अनर्गल टिप्पणी करो। कांग्रेस के नेताओं को देश के संविधान का सम्मान करना चाहिए और गांधी नेहरू परिवार द्वारा किए गए घोटालों को स्वीकार  करना चाहिए। 
कांग्रेस के नेताओं को देश भर में घूम-घूम कर माहौल बनाने की बजाय देश की न्यायपालिका पर भरोसा रखना चाहिए। यह देश संविधान से चलेगा कांग्रेस द्वारा बनाए गए नियमों से नहीं। जयराम ठाकुर ने रोपवे के माध्यम से आज सराज के अंतर्गत बगलामुखी माता मंदिर पहुंचकर माता रानी का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उनके साथ पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन जी और अन्य साथियों के साथ रोपवे में बैठकर खूबसूरत वादियों को देखा।  उन्होंने कहा कि वर्षों पहले देखे गए रोपवे का सपना केंद्र सरकार के।सहयोग की वजह से अब  साकार हुआ है।निश्चित रूप से इस सुविधा से प्रदेश की जनता एवं पर्यटकों को काफी राहत मिलेगी और धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow