नए पंचायत घरों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे : अनिरुद्ध सिंह

कसुम्पटी विधानसभा के दौरे के दौरान ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने आज मांजू डाबरी और कोहलू जुब्बड़ (तारापुर) में नए पंचायत घर का लोकार्पण किया। मांजू डाबरी का नया पंचायत घर 01 करोड़ 14 लाख रुपए की लागत से बनकर तैयार हुआ है। दो मंजिला नए पंचायत घर में पुस्तकालय, बैठक हॉल, सम्मेलन हॉल, प्रधान कक्ष, पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक, मनरेगा सहायक, रसोई घर और शौचालय की व्यवस्था है। इसके साथ ही उन्होंने गुम्मा-कंडा सड़क का शिलान्यास भी किया

Oct 17, 2025 - 16:22
 0  30
नए पंचायत घरों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे : अनिरुद्ध सिंह
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  17-10-2025
कसुम्पटी विधानसभा के दौरे के दौरान ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने आज मांजू डाबरी और कोहलू जुब्बड़ (तारापुर) में नए पंचायत घर का लोकार्पण किया। मांजू डाबरी का नया पंचायत घर 01 करोड़ 14 लाख रुपए की लागत से बनकर तैयार हुआ है। दो मंजिला नए पंचायत घर में पुस्तकालय, बैठक हॉल, सम्मेलन हॉल, प्रधान कक्ष, पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक, मनरेगा सहायक, रसोई घर और शौचालय की व्यवस्था है। इसके साथ ही उन्होंने गुम्मा-कंडा सड़क का शिलान्यास भी किया। 
मांजू डाबरी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि प्रदेश भर में जहां पर नए पंचायत घर बन रहे है, वहां पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे है ताकि पंचायत घरों की सुरक्षा व्यवस्था स्थापित की जा सके। पंचायत घर में बहुत ही महत्वपूर्ण रिकॉर्ड होता है। ऐसे में सीसीटीवी के माध्यम से 24 घंटे निगरानी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि पंचायत घर जनता के होते है। पंचायतों के नए हॉल और परिसर का इस्तेमाल स्थानीय जनता शादी समारोह या अन्य कार्यक्रमों के लिए करें लेकिन पंचायतें इसके लिए शुल्क निर्धारित करें ताकि पंचायत को आय भी हो सके। मंत्री ने नए पंचायत घर के लिए डेढ़ लाख रुपए फर्नीचर खरीद के लिए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कंडा क्यालू सड़क के लिए तुरंत मशीनरी तैनाती होगी। 
कुई में स्थानीय लोगों ने टैंक की मांग की है, जिसके लिए जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए गए है कि पंचायत जैसे ही भूमि चयनित करके देती है तो टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाए। उन्होंने श्मशान घाट तक रास्ते के लिए 2 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने खंड विकास अधिकारी कार्यालय को निर्देश दिए कि नए पंचायत घर के साथ लगती भूमि पर मैदान बनाया जाए ताकि स्थानीय जनता को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि इस पंचायत के पिछले ढाई सालों में विकास कार्यों के लिए 52 लाख से अधिक रुपए विभिन्न मदों में जारी किए जा चुके है। उन्होंने कहा कि बल्देया-मानड़ सड़क के लिए 17.14 करोड़ रुपए की सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow