नगर परिषद नाहन के अध्यक्ष उपाध्यक्ष ने ली शपथ, SDM ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ
नाहन नगर परिषद को आज नया नेतृत्व मिल गया। नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर अपने कार्यकाल की औपचारिक शुरुआत की। दिलचस्प बात यह रही है कि नाहन परिषद में भाजपा समर्थित पार्षदों की संख्या अधिक होने के बावजूद अध्यक्ष पद कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार के खाते में गया, जबकि उपाध्यक्ष पद भाजपा समर्थित उम्मीदवार ने हासिल किया।
यंगवार्ता न्यूज नाहन 23 जुलाई, 2026 :
नाहन नगर परिषद को आज नया नेतृत्व मिल गया। नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर अपने कार्यकाल की औपचारिक शुरुआत की। दिलचस्प बात यह रही है कि नाहन परिषद में भाजपा समर्थित पार्षदों की संख्या अधिक होने के बावजूद अध्यक्ष पद कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार के खाते में गया, जबकि उपाध्यक्ष पद भाजपा समर्थित उम्मीदवार ने हासिल किया।
एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने दोनों जनप्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान शहर के सभी वार्डों के पार्षद और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे
शपथ ग्रहण के बाद अध्यक्ष उपमा धीमान ने कहा कि उनकी प्राथमिकता नगर परिषद के सभी 13 वार्डों का बिना किसी भेदभाव के समान विकास करना होगी। उन्होंने कहा कि स्वच्छता, पेयजल, सड़क, स्ट्रीट लाइट और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सभी पार्षदों के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा, ताकि शहर के लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं मिल सकें
शपथ समारोह के दौरान मौजूद स्थानीय कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का कार्यकाल शुरू होने पर बधाई दी साथ ही उम्मीद जताई कि शहर के विकास के लिए नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि काम करेंगे उन्होंने कहा इस शहर के विकास के लिए बजट की कोई कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि सबसे पहले नाहन शहर में स्वच्छता और आवारा पशुओं से निजात दिलाने के लिए नगर परिषद के चुने प्रतिनिधि काम करें क्योंकि लोग लंबे समय से इन समस्याओं से जूझ रहे हैं
What's Your Reaction?