पंचायत और शहरी निकाय चुनाव को लेकर सीपीएम ने किया मंथन , जिला केंद्र में आयोजित हुई बैठक 

आगामी पंचायत व शहरी निकाय चुनाव को लेकर आज सीपीएम जिला केंद्र की बैठक नाहन मे आयोजित की गई। बैठक में स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर चर्चा की गई और तय किया गया कि चुनाव मे पार्टी जनता की स्थानीय समस्याओं को लेकर हस्तक्षेप करेगी। सीपीएम के जिला सचिव राजेंद्र सिंह ठाकुर इस चुनाव के माध्यम से जनविरोधी नीतियों को उजागर किया जाएगा जिनके कारण आज आम जन के जीवन पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। 

Apr 23, 2026 - 18:40
 0  4
पंचायत और शहरी निकाय चुनाव को लेकर सीपीएम ने किया मंथन , जिला केंद्र में आयोजित हुई बैठक 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  23-04-2026
आगामी पंचायत व शहरी निकाय चुनाव को लेकर आज सीपीएम जिला केंद्र की बैठक नाहन मे आयोजित की गई। बैठक में स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर चर्चा की गई और तय किया गया कि चुनाव मे पार्टी जनता की स्थानीय समस्याओं को लेकर हस्तक्षेप करेगी। सीपीएम के जिला सचिव राजेंद्र सिंह ठाकुर इस चुनाव के माध्यम से जनविरोधी नीतियों को उजागर किया जाएगा जिनके कारण आज आम जन के जीवन पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। 
गांव के स्तर पर लोकतांत्रिक अधिकार मनरेगा को समाप्त किया गया है जिसके कारण आने वाले समय में गांव के विकास व ग्रामीण रोजगार बुरी तरह प्रभावित होंगे। सार्वजनिक सेवाएं कमजोर है। जिला में बड़े स्तर पर कृषि , बागवानी और दूध उत्पादन से ज्यादातर लोग जुड़े है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों इन उत्पादों के विकास के लिए ठोस प्रावधानों का अभाव है। पंचायती राज व्यवस्था के लिए जानी जाती है और संवैधानिक है , लेकिन इस लोकतांत्रिक अधिकार को हर आखिरी व्यक्ति कम इस्तेमाल कर पा रहा है और इसका राजनीतिक इस्तेमाल ज्यादा होता है। 
कृषि , बागवानी , ग्रामीण विकास , स्वास्थ्य सेवाएं , मनरेगा योजना , मंडी मध्यस्थता योजना आदि बजटीय प्रावधानों को लगातार कमजोर किया जा रहा है। जिसके कारण बहुत से विकासात्मक कार्यों को ग्रहण लग जाएगा और ग्रामीण जीवन पर इसका विपरीत असर पड़ेगा। सीपीएम जिला भर में जिला परिषद, पंचायत समिति ,प्रधान ,वार्ड सदस्य पदों पर हस्तक्षेप करेगी और पार्टी समर्थित उम्मीदवार इन पदों पर चुनाव भी लड़ेंगे।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow