शादी समारोह का खाना खाने के बाद 35 लोग बीमार , फूड प्वाइजनिंग के चलते सभी अस्पताल में भर्ती

जिले के एक गांव में आयोजित शादी समारोह उस वक्त अफरा-तफरी में बदल गया, जब भोजन करने के बाद करीब 35 लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सभी प्रभावितों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शादी में शामिल मेहमानों ने भोजन ग्रहण किया था , जिसके कुछ ही घंटों बाद लोगों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द जैसी शिकायतें शुरू हो गईं।

Apr 16, 2026 - 20:19
 0  43
शादी समारोह का खाना खाने के बाद 35 लोग बीमार , फूड प्वाइजनिंग के चलते सभी अस्पताल में भर्ती
यंगवार्ता न्यूज़ - देहरादून  16-04-2026
जिले के एक गांव में आयोजित शादी समारोह उस वक्त अफरा-तफरी में बदल गया, जब भोजन करने के बाद करीब 35 लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सभी प्रभावितों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शादी में शामिल मेहमानों ने भोजन ग्रहण किया था , जिसके कुछ ही घंटों बाद लोगों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द जैसी शिकायतें शुरू हो गईं। 
स्थिति बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।  बताते है कि 13 और 14 अप्रैल को बादशाहीथौल में एक विवाह समारोह के दौरान खाना खाने के बाद लोग बीमार हो गए। 20 लोग बुधवार और 15 लोग गुरुवार  अस्पताल में भर्ती किए गए। सभी की स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। अस्पताल में भर्ती महिलाओं की संख्या अधिक है। महिलाओं ने बताया कि उन्होंने गोलगप्पे, चाऊमीन खाई थी। 
डॉक्टरों के मुताबिक यह मामला प्राथमिक तौर पर फूड पॉइजनिंग का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। अधिकांश मरीजों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और खाने के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow