मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू 13 नवंबर को पड्डल मैदान से देंगे नशामुक्त हिमाचल का संदेश
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा नशे के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम को जन आंदोलन का रूप देने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन आयोजित की जाएगी। इस आयोजन में हजारों लोग भाग लेकर चिट्टे जैसे घातक नशे के खिलाफ एकजुटता का संदेश देंगे। राज्य सरकार की इस महत्वपूर्ण पहल को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।
यंगवार्ता न्यूज - मंडी 12 नवंबर :
What's Your Reaction?
