पहाड़ी राज्यों के लिए हिमालयन रेजिमेंट की मांग को डिप्टी चीफ व्हिप केवल पठानिया का समर्थन 

हिमाचल प्रदेश के डिप्टी चीफ व्हिप केवल सिंह पठानिया ने पहाड़ी राज्यों के लिए हिमालयन रेजिमेंट बनाने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल वीरभूमि है और यहां से बड़ी संख्या में सैनिक सेना में रहे हैं, जिन्होंने अपने शौर्य का परिचय दिया

May 15, 2025 - 20:58
 0  29
पहाड़ी राज्यों के लिए हिमालयन रेजिमेंट की मांग को डिप्टी चीफ व्हिप केवल पठानिया का समर्थन 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    15-05-2025

हिमाचल प्रदेश के डिप्टी चीफ व्हिप केवल सिंह पठानिया ने पहाड़ी राज्यों के लिए हिमालयन रेजिमेंट बनाने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल वीरभूमि है और यहां से बड़ी संख्या में सैनिक सेना में रहे हैं, जिन्होंने अपने शौर्य का परिचय दिया है। 

मेजर सोमनाथ शर्मा को पहला परमवीर चक्र यहीं से मिला था। केवल सिंह पठानिया ने कहा कि पहाड़ी राज्यों के लिए अलग रेजिमेंट बनाने की जरूरत है। इससे इन राज्यों के युवाओं को सेना में शामिल होने का अवसर मिलेगा और उनकी प्रतिभा का उपयोग देश की सुरक्षा के लिए किया जा सकेगा।

पठानिया ने कहा कि सीज फ़ायर के उल्लंघन पर भारत सरकार को कड़ा रूख अख़्तियार करना चाहिए। हिमाचल सरकार भी अपने सीमावर्ती इलाकों की सुरक्षा पर ध्यान दे रही है। हिमाचल प्रदेश सरकार मुस्तैदी के साथ अपने नागरिकों की सुरक्षा का ध्यान दे रही है। केवल सिंह पठानिया ने मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि गांधी जी ने ऐसे भारत की कल्पना नहीं की थी। 

उन्होंने कहा कि सभी लोग एक समान हैं और तिरंगा 140 करोड़ देशवासियों का है। किसी से सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। केवल सिंह पठानिया ने बीजेपी से अपना दोहरा मापदंड छोड़ने की अपील की और कहा कि मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री को पद से इस्तीफ़ा देना चाहिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow