पावंटा साहिब के बद्रीपुर में पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा 

प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं पांवटा साहिब के बद्रीपुर में पुलिस ने एक गाड़ी को अचानक रोक कर जब तलाशी ली तो गाड़ी के अंदर से गत्ता पेटियां मिली

Jan 27, 2025 - 19:42
 0  50
पावंटा साहिब के बद्रीपुर में पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब     27-01-2025

प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं पांवटा साहिब के बद्रीपुर में पुलिस ने एक गाड़ी को अचानक रोक कर जब तलाशी ली तो गाड़ी के अंदर से गत्ता पेटियां मिली । 

सोमवार को पुलिस थाना पांवटा साहिब की पुलिस टीम गश्त के दौरान बद्रीपुर पांवटा साहिब सड़क के पास मौजूद थी तो नाहन की तरफ से एक माड़ी हौण्डा सिटी गाड़ी जिस का नंबर CH03Z को उसका चालक काफी तेज गती से चलाते हुए आया जिसे रोकने का इशारा किया गया.

जब उक्त गाड़ी की तलाशी ली तो तलाशी के दौरान गाड़ी चालक अशोक कुमार गांव भुमरनी डा० शिवपुर तह० पांवटा साहिब जिला सिरमौर के कब्जे से गाड़ी के अन्दर से 13 पेटी गता शराब अंग्रेजी मार्का रॉयल स्टेग बरामद हुई.

इन गत्ता पेटियों को जब खोलकर चैक किया गया तो पेटियों मे कुल 156 बोतलें शराब अंग्रेजी की बरामद हुई। आरोपी अशोक कुमार के विरुद्ध पुलिस पांवटा साहिब में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर मामले में आगामी कार्यवाई जारी है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow