पुलिस कांस्टेबल सहित दो युवक चिट्टे की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार

प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं कुनिहार पुलिस ने बुधवार को एक पुलिस कांस्टेबल सहित दो युवकों को चिट्टे की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार

Aug 13, 2025 - 16:20
 0  42
पुलिस कांस्टेबल सहित दो युवक चिट्टे की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन     13-08-2025

प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं कुनिहार पुलिस ने बुधवार को एक पुलिस कांस्टेबल सहित दो युवकों को चिट्टे की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस की गश्त और गुप्त सूचना के आधार पर की गई। 

पुलिस को जानकारी मिली थी कि दो युवक सुबाथू की तरफ से मोटरसाइकिल पर भारी मात्रा में चिट्टा/हेरोइन लेकर आ रहे हैं। इस सूचना पर कुनिहार पुलिस ने सनोगी में नाकाबंदी की और मोटरसाइकिल को रोका।

मोटरसाइकिल सवार युवकों की पहचान अंकुश कुमार (28) और नितीश (28) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 4.60 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई। एसपी सोलन गौरव सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी अंकुश कुमार शिमला में एसडीआरएफ में पुलिस कांस्टेबल के पद पर तैनात है। 

पुलिस ने मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है और दोनों आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कुनिहार पुलिस थाने में धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow