पुलिस ने 24 घंटे में ढूंढ निकाली रहस्यमय तरीके से लापता हुई नाबालिग लड़कियां 

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। चुराह उपमंडल से रहस्यमय तरीके से गायब हुई दो नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुरक्षित ढूंढ निकाला है। दोनों किशोरियों को चंबा शहर के पास स्थित घोल्टी गांव से बरामद किया गया है। स्वास्थ्य परीक्षण (मेडिकल जांच) की प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, चुराह की एक दुर्गम पंचायत की ये दो लड़कियां बीते दिन अचानक घर से गायब हो गई थीं

Mar 29, 2026 - 18:46
 0  10
पुलिस ने 24 घंटे में ढूंढ निकाली रहस्यमय तरीके से लापता हुई नाबालिग लड़कियां 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - चम्बा  29-03-2026
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। चुराह उपमंडल से रहस्यमय तरीके से गायब हुई दो नाबालिग लड़कियों को पुलिस ने पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुरक्षित ढूंढ निकाला है। दोनों किशोरियों को चंबा शहर के पास स्थित घोल्टी गांव से बरामद किया गया है। स्वास्थ्य परीक्षण (मेडिकल जांच) की प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, चुराह की एक दुर्गम पंचायत की ये दो लड़कियां बीते दिन अचानक घर से गायब हो गई थीं। 
परिजनों ने सगे-संबंधियों और आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। अनहोनी की आशंका के चलते परिजनों ने तीसा पुलिस थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। मामला नाबालिगों से जुड़ा होने के कारण पुलिस प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया। तीसा पुलिस ने विशेष टीमें गठित कर तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय इनपुट के आधार पर तलाश शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस को पता चला कि दोनों लड़कियां चंबा के पास घोल्टी गांव में मौजूद हैं। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश देकर दोनों को 24 घंटे के भीतर सुरक्षित बरामद कर लिया। 
बरामदगी के बाद पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं। पुलिस अधीक्षक (एसपी) चंबा, विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि लापता हुई दोनों नाबालिग लड़कियों को सकुशल तलाश कर उनके परिवारों के हवाले कर दिया गया है। सोमवार को अदालत में उनके बयान दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी होगी। फिलहाल पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि आखिर किन परिस्थितियों में और किन कारणों से लड़कियां घर छोड़कर निकली थीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow