प्रशिक्षण की मार्फ़त कार्यकर्ताओं को तैयार कर रही एनएसयूआई , त्रिलोकपुर में दो दिवसीय संपन्न 

त्रिलोकपुर में आयोजित एनएसयूआई का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न हो गया। इस शिविर में जिला सिरमौर के विभिन्न कॉलेजों से जुड़े एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने हिस्सा लिया। शिविर के दौरान छात्र हित से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ सामाजिक विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। मीडिया से बात करते हुए एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष मनदीप ठाकुर ने बताया कि जिला मुख्यालय नाहन के साथ लगते त्रिलोकपुर में एनएसयूआई के छात्रों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया

Mar 6, 2026 - 19:18
 0  18
प्रशिक्षण की मार्फ़त कार्यकर्ताओं को तैयार कर रही एनएसयूआई , त्रिलोकपुर में दो दिवसीय संपन्न 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  06-03-2026
त्रिलोकपुर में आयोजित एनएसयूआई का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न हो गया। इस शिविर में जिला सिरमौर के विभिन्न कॉलेजों से जुड़े एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने हिस्सा लिया। शिविर के दौरान छात्र हित से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ सामाजिक विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। मीडिया से बात करते हुए एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष मनदीप ठाकुर ने बताया कि जिला मुख्यालय नाहन के साथ लगते त्रिलोकपुर में एनएसयूआई के छात्रों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। 
जिसका आज विधिवत समापन हो गया। शिविर के दौरान छात्र हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और छात्रों को संगठन की कार्यप्रणाली के बारे में भी जानकारी दी गई। इसके अलावा समाज में फैल रही कुरीतियों को लेकर भी अलग-अलग सेशन आयोजित किए गए, जिसमें युवाओं की भूमिका और जागरूकता पर जोर दिया गया। मनदीप ठाकुर ने बताया कि शिविर के दौरान एनएसयूआई ने आने वाले समय में किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा भी तैयार की। 
संगठन का कहना है कि जिला के अलग-अलग कॉलेज कैंपस में जाकर युवाओं को छात्र संगठनों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। ताकि भविष्य में यह युवा राजनीति में भी अपनी पकड़ बना सके। इसके अलावा शिविर में समाज में फैल रहे चिट्टे जैसे सिंथेटिक नशे के खिलाफ भी जागरूकता अभियान चलाने की बात की गई , ताकि इस बुराई से युवाओं को बचाया जा सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow