शिमला माल रोड पर पहली दिसंबर से कुत्तों को खाना खिलाने पर रोक, फीडिंग जोन बनाने के लिए मांगे सुझाव

राजधानी शिमला के माल रोड पर पहली दिसंबर से आवारा कुत्तों को खुले में खाना खिलाने पर रोक लगाने की तैयारी है। नगर निगम माल रोड को नो फीडिंग जोन बनाने के फैसले को लागू करने से पहले शहर में अलग-अलग फीडिंग जोन विकसित करने की योजना बना रहा है। इसी को लेकर बुधवार को रोटरी टाउन हॉल में कारोबारियों और आम लोगों के साथ बैठक आयोजित की गई।

Nov 25, 2026 - 13:25
 0  2
शिमला माल रोड पर पहली दिसंबर से कुत्तों को खाना खिलाने पर रोक, फीडिंग जोन बनाने के लिए मांगे सुझाव
यंगवार्ता न्यूज - शिमला 25 नवंबर : 
 
राजधानी शिमला के माल रोड पर पहली दिसंबर से आवारा कुत्तों को खुले में खाना खिलाने पर रोक लगाने की तैयारी है। नगर निगम माल रोड को नो फीडिंग जोन बनाने के फैसले को लागू करने से पहले शहर में अलग-अलग फीडिंग जोन विकसित करने की योजना बना रहा है। इसी को लेकर बुधवार को रोटरी टाउन हॉल में कारोबारियों और आम लोगों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में नगर निगम की स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अंजली चौहान की अगुवाई में निगम की टीम ने लोगों से सुझाव लिए। इस दौरान शहर में आवारा कुत्तों के लिए निर्धारित फीडिंग जोन बनाने, उनके संभावित स्थान और वहां जरूरी व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। नगर निगम का उद्देश्य है कि माल रोड पर खुले में कुत्तों को खाना खिलाने के बजाय उनके लिए अलग स्थान निर्धारित किए जाएं। इससे माल रोड पर आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को होने वाली असुविधा को कम किया जा सकेगा।
बैठक में कारोबारियों और आम लोगों से भी इस व्यवस्था को लेकर सुझाव मांगे गए। नगर निगम इन सुझावों के आधार पर फीडिंग जोन की व्यवस्था को अंतिम रूप देगा। निगम की तैयारी है कि पहली दिसंबर से माल रोड पर नो फीडिंग जोन का फैसला लागू कर दिया जाए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />