बीडीसी और जिला परिषद में करारी हार के बाद बौखलाए उद्योग मंत्री, रोहनाट कॉलेज करवाया बंद : बलदेव तोमर

रोहनाट कॉलेज बंद होने के मुद्दे पर क्षेत्र की राजनीति गरमा गई है। विधायक Baldev Tomar ने उद्योग मंत्री पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बीडीसी और जिला परिषद चुनावों में मिली करारी हार के बाद मंत्री बौखला गए हैं और इसका खामियाजा क्षेत्र के विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है।

Jun 9, 2026 - 18:37
 0  7
बीडीसी और जिला परिषद में करारी हार के बाद बौखलाए उद्योग मंत्री, रोहनाट कॉलेज करवाया बंद : बलदेव तोमर

यंगवार्ता न्यूज शिलाई 9 जून, 2026 : 

रोहनाट कॉलेज बंद होने के मुद्दे पर क्षेत्र की राजनीति गरमा गई है। विधायक Baldev Tomar ने उद्योग मंत्री पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बीडीसी और जिला परिषद चुनावों में मिली करारी हार के बाद मंत्री बौखला गए हैं और इसका खामियाजा क्षेत्र के विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है।

बलदेव तोमर ने कहा कि रोहनाट कॉलेज में करीब 70 छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे थे, लेकिन कॉलेज बंद होने से अब उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि मंत्री चाहते तो शिक्षा को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों की सुविधाओं के लिए बेहतर कदम उठा सकते थे, लेकिन चुनावी नतीजों के बाद उन्होंने जनहित की बजाय कॉलेज बंद करने का फैसला लिया।

उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम आने के महज चार दिनों के भीतर कॉलेज बंद कर दिया गया, जिससे सरकार की मंशा पर सवाल खड़े होते हैं। तोमर ने कहा कि दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए यह कॉलेज उच्च शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र था और इसके बंद होने से कई छात्रों का भविष्य प्रभावित होगा।

उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि रोहनाट कॉलेज को तुरंत बहाल किया जाए और विद्यार्थियों के हितों की रक्षा की जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द फैसला नहीं बदला तो भाजपा और स्थानीय जनता इस मुद्दे को लेकर बड़ा आंदोलन छेड़ने पर मजबूर होगी।

वहीं, इस मामले में उद्योग मंत्री और सरकार की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है। यह आरोप विधायक बलदेव तोमर द्वारा लगाए गए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow