बिहार चुनाव में मोदी–शाह–नड्डा नेतृत्व ने कांग्रेस का किया सूपड़ा साफ  : डॉ बिंदल

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि बिहार का चुनाव किसी भी दृष्टि से छोटा-मोटा चुनाव नहीं था, बल्कि यह देश की राजनीति की दिशा तय करने वाला एक बड़ा जनादेश था

Dec 13, 2025 - 13:34
 0  15
बिहार चुनाव में मोदी–शाह–नड्डा नेतृत्व ने कांग्रेस का किया सूपड़ा साफ  : डॉ बिंदल
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

धर्मशाला का प्रचंड प्रदर्शन बना कांग्रेस के लिए चेतावनी, हिमाचल में सरकार उखाड़ फेंकने का संकल्प 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   13-122025

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि बिहार का चुनाव किसी भी दृष्टि से छोटा-मोटा चुनाव नहीं था, बल्कि यह देश की राजनीति की दिशा तय करने वाला एक बड़ा जनादेश था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के सशक्त नेतृत्व में बिहार से कांग्रेस का सूपड़ा साफ होकर आया है। 

यह परिणाम साफ दर्शाता है कि देश की जनता कांग्रेस की नकारात्मक और विफल राजनीति को पूरी तरह नकार चुकी है। डॉ. बिंदल ने कहा कि बिहार में कांग्रेस को मात्र छह सीटों पर सिमटना पड़ा, जो उसकी गिरती हुई साख का प्रमाण है। उन्होंने दावा किया कि यही स्थिति आगामी 2027 के हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में भी देखने को मिलेगी, जहां कांग्रेस दो अंकों तक भी नहीं पहुंच पाएगी और केवल दो सीटों पर सिमट कर रह जाएगी। 

प्रदेश अध्यक्ष ने धर्मशाला में भाजपा द्वारा किए गए ऐतिहासिक और प्रचंड प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि इस विशाल जनसैलाब ने कांग्रेस की नींद उड़ा दी है। भाजपा के इस प्रदर्शन की गूंज इतनी तीव्र थी कि कांग्रेस पार्टी ने अपने तथाकथित जश्न का नाम तक बदलने पर मजबूर हो गई। यह स्पष्ट संकेत है कि कांग्रेस स्वयं अपनी विफलताओं को लेकर असहज और भयभीत है।

डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रदेश की जनता ने कांग्रेस की इस जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प ले लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह संघर्ष हिमाचल को फिर से विकास, सुशासन और विश्वास के मार्ग पर लाने के लिए है।

प्रदेश अध्यक्ष ने प्रतीकात्मक रूप से कहा कि “तीर-धनुष भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को सौंपा गया है और उनका निशाना अचूक है।” उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पहले कोलकाता में भाजपा विजय पताका फहराएगी और उसके बाद हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि नड्डा के नेतृत्व में भाजपा हर मोर्चे पर मजबूती से आगे बढ़ रही है और आने वाले चुनावों में निर्णायक जीत हासिल करेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow