बिहार विधानसभा की 243 में से दूसरे और अंतिम चरण में नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए अधिसूचना जारी 

बिहार विधानसभा की 243 में से दूसरे और अंतिम चरण में 122 सीट पर 11 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है। राज्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, बिहार की 122 विधानसभा सीट के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई

Oct 13, 2025 - 12:17
 0  37
बिहार विधानसभा की 243 में से दूसरे और अंतिम चरण में नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए अधिसूचना जारी 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

न्यूज़ एजेंसी - पटना    13-10-2025

बिहार विधानसभा की 243 में से दूसरे और अंतिम चरण में 122 सीट पर 11 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है। राज्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, बिहार की 122 विधानसभा सीट के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके साथ ही इन क्षेत्रों के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। 

उम्मीदवार 20 अक्तूबर तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 21 अक्तूबर को होगी और 23 अक्तूबर तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे।

इसी के साथ पंजाब के तरनतारन, राजस्थान के अंता, ओडिशा के नुआपारा, झारखंड के घाटशिला, तेलंगाना के जुबली हिल्स, मिजोरम के डम्पा और केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर विधानसभा की नगरोटा व बडगांव की रिक़्त सीटाें के उपचुनावों के लिए भी अलग-अलग अधिसूचना जारी की गई है।

बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटों के लिए दो चरणों में छह और 11 नवंबर को चुनाव कराए जाएंगे। बिहार में दूसरे चरण के चुनाव के साथ ही पंजाब, राजस्थान, ओडिशा, झारखंड, तेलंगाना, मिजोरम तथा जम्मू- कश्मीर के विधानसभा के उपचनाव 11 नवंबर को कराए जाने हैं। 

इन सभी चुनााव की मतगणना 14 नवंबर को करायी जाएगी। अधिसूचनायें जारी होने के साथ ही बिहार की दूसरे चरण के चुनाव और अन्य राज्यों के उपचुनावों के लिए प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया भी आज से शुरु हो जाएगी।

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए दो चरण में 06 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान कराया जाना है। 14 नवंबर को मतगणना होगी और चुनाव की प्रक्रिया 16 नवंबर तक पूरी हो जायेगी। बिहार विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow