रक्छम में तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम (EDP) का सफल आयोजन, बुनकर कार्ड एवं उद्यम रजिस्ट्रेशन की सुविधा प्रदान की गई
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रक्छम, जिला किन्नौर में RAMP योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश उद्यमिता विकास केंद्र (HPCED), उद्योग विभाग के सहयोग से द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी (TPES), पांवटा साहिब द्वारा 16 से 18 नवंबर 2026 तक तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम (EDP) आयोजित किया गया।
यंगवार्ता न्यूज - रक्छम - 18 नवंबर 2026 :
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रक्छम, जिला किन्नौर में RAMP योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश उद्यमिता विकास केंद्र (HPCED), उद्योग विभाग के सहयोग से द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी (TPES), पांवटा साहिब द्वारा 16 से 18 नवंबर 2026 तक तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम (EDP) आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं, विद्यार्थियों एवं स्वयं सहायता समूहों (SHGs) को उद्यमिता एवं स्वरोजगार के प्रति जागरूक करना तथा स्थानीय संसाधनों के माध्यम से व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरित करना रहा।
समापन समारोह में श्री गुरुलाल नेगी, जनरल मैनेजर, जिला उद्योग केंद्र (DIC), रिकांगपिओ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को स्थानीय उत्पादों, खाद्य प्रसंस्करण, हस्तशिल्प एवं पर्यटन के क्षेत्र में उपलब्ध उद्यमिता की संभावनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
तीन दिवसीय प्रशिक्षण में Business Planning, Business Model Canvas, Financial Literacy, Digital Marketing, सरकारी योजनाओं एवं बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी दी गई। साथ ही पात्र बुनकरों के Weaver Cards तथा इच्छुक उद्यमियों के Udyam Registration करवाने में भी सहयोग प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में DIC एवं RAMP के प्रतिनिधि श्री राज सुदर्शन, विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्री यशवीर सिंह, पंचायत प्रधान श्रीमती सुनीला देवी, UCO बैंक शाखा प्रबंधक श्री नामज्ञाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी, पांवटा साहिब की ओर से श्री हर्ष कुमार, सहायक प्रबंधक एवं श्री शिशुपाल चौहान, कार्यक्रम समन्वयक ने प्रशिक्षण सत्रों का संचालन किया।
कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के आभार के साथ हुआ।
What's Your Reaction?
