भाजपा युवा मोर्चा ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, विधायक सुखराम चौधरी ने किया शुभारंभ
सिरमौर जिला के पांवटा साहिब के ग्राम नारिवाला में आज भाजपा युवा मोर्चा द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ भाजपा विधायक सुखराम चौधरी ने किया। उन्होंने स्वयं भी सभी स्वास्थ्य परीक्षण करवा कर समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के इस प्रयास को अत्यंत सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि भाजयुमो द्वारा समय–समय पर किए जाने वाले ऐसे जनहित कार्य स्वस्थ समाज निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं
यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब 07-12-2025
What's Your Reaction?



