सवालों के घेरे में HRTC नाहन डिपो, भाजयुमो के जिला अध्यक्ष अरुण चौहान नाहन में आज मीडिया से हुए रूबरू
नाहन एचआरटीसी डिपो इन दिनों कई सवालों के घेरे में है। यातायात की उचित सुविधा न मिलने के चलते विशेष कर नौकरी पेशा और स्कूली बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन मुद्दों को लेकर भाजयुमो के जिला अध्यक्ष अरुण चौहान ने आज नाहन में मीडिया से बातचीत की।
यंगवार्ता न्यूज - नाहन 21 सितंबर :
नाहन एचआरटीसी डिपो इन दिनों कई सवालों के घेरे में है। यातायात की उचित सुविधा न मिलने के चलते विशेष कर नौकरी पेशा और स्कूली बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन मुद्दों को लेकर भाजयुमो के जिला अध्यक्ष अरुण चौहान ने आज नाहन में मीडिया से बातचीत की।
भाजयुमो के जिला अध्यक्ष अरुण चौहान ने आरोप लगाया कि डिपो में चालक और परिचालकों के दर्जनों पद खाली पड़े हैं, जिसके चलते बसों के संचालन पर असर पड़ रहा है।
वहीं उन्होंने नाहन डिपो से आठ बसों को प्रदेश के अन्य डिपो में शिफ्ट किए जाने का भी आरोप लगाया। उनका कहना है कि पहले से ही स्टाफ की कमी से जूझ रहे नाहन डिपो से बसें दूसरे डिपो में भेजे जाने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
उन्होंने इलेक्ट्रिक बसों को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग पॉइंट की व्यवस्था पूरी तरह उपलब्ध नहीं होने के कारण इन बसों के संचालन को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा कि इन अव्यवस्थाओं को जल्दी ठीक किया जाए ताकि लोगों को मूल भूत सुविधा उपलब्ध हो सके।
What's Your Reaction?
