मंडी के सुंदरनगर में भारी भूस्खलन की चपेट में आने से दो मकान जमींदोज 

हिमाचल प्रदेश के मंडी में बारिश और भूस्खलन से तबाही मचाई है। मंडी जिले के सुंदरनगर में भारी भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन की चपेट में आने से दो मकान जमींदोज हो गए। मकानों के अंदर मौजूद लोग मलबे में दब गए। छह लोगों के शव निकाल लिए गए

Sep 3, 2025 - 10:59
 0  50
मंडी के सुंदरनगर में भारी भूस्खलन की चपेट में आने से दो मकान जमींदोज 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी    03-09-2025

हिमाचल प्रदेश के मंडी में बारिश और भूस्खलन से तबाही मचाई है। मंडी जिले के सुंदरनगर में भारी भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन की चपेट में आने से दो मकान जमींदोज हो गए। मकानों के अंदर मौजूद लोग मलबे में दब गए। छह लोगों के शव निकाल लिए गए हैं। 

सुंदरनगर उपमंडल के जंगमबाग में मंगलवार शाम को अचानक हुए भीषण भूस्खलन ने पूरे इलाके को दहला दिया। चंद सेकंड में पहाड़ी से आए मलबे की जद में दो मकान आ गए और दो परिवारों के सदस्य मलबे में दफन हो गए। इनमें से तीन के शव मंगलवार को बरामद हो गए थे। बुधवार को भी तीन और शव बरामद किए गए हैं।

एनडीआरएफ की टीम ने घर की छत काटकर दो शवों को निकाला। दोनों की पहचान सुरेंद्र कौर और गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई। इसके अलावा मलबे से एक व्यक्ति का और शव मिला। यह शख्स स्कूटर समेत दबा हुआ था। इसकी पहचान डढ़याल निवासी प्रकाश शर्मा के रूप में हुई।

तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी भी तलाशी आपरेशन जारी है। स्कूटर सवार के साथ किसी और के होने की भी आशंका जताई जा रही है। इसके अलावा पहले से चल रही टाटा सूमो के दबे होने की सूचना को लेकर भी सर्च आपरेशन जारी है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow