मणिकर्ण घाटी में तोष गांव के पीछे भूस्खलन से जीरा नाला का रुका प्रवाह, पावर प्रोजेक्ट को खतरा पैदा  

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की मणिकर्ण घाटी में तोष गांव के पीछे भूस्खलन से जीरा नाला का प्रवाह रुक गया है। इस कारण तोष गांव और एक पावर प्रोजेक्ट को खतरा पैदा

Feb 27, 2025 - 17:20
 0  47
मणिकर्ण घाटी में तोष गांव के पीछे भूस्खलन से जीरा नाला का रुका प्रवाह, पावर प्रोजेक्ट को खतरा पैदा  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू     27-02-2025

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की मणिकर्ण घाटी में तोष गांव के पीछे भूस्खलन से जीरा नाला का प्रवाह रुक गया है। इस कारण तोष गांव और एक पावर प्रोजेक्ट को खतरा पैदा हो गया है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का क्रम शुरू कर दिया है।  

प्रशासन और जिला आपदा प्रबंधन की ओर से नाले के किनारे संवेदनशील क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर ले जाने का काम शुरू कर दिया है। प्रशासन ने एहतियात के ताैर पर तोष में नाले के किनारे वाले घरों को खाली करवा दिया है। इसके साथ ही एक टीम मौके लिए रवाना हो गई है। प्रशासन की ओर से पर्यटकों से नदी किनारे नहीं जाने की अपील की गई है। कृत्रिम झील के टूटने का खतरा बना हुआ है। 

एसडीएम विकास शुक्ला ने इसकी जानकारी दी है। लाहौल में भारी बर्फबारी के बाद अब हिमखंड गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है। लाहौल की तिंदी पंचायत के कैन गांव के समीप गुरुवार को हिमखंड गिरा। हिमखंड गिरने के बाद नाले में पानी की जगह बर्फ बहने लगी। यह दृश्य हैरान करने वाला था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow