अब और सुरक्षित होगी मणिमहेश यात्रा, एक और वैकल्पिक मार्ग का प्रशासन ने किया निरीक्षण
मणिमहेश यात्रा-2027 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर उपमंडलीय प्रशासन की से तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं। गुरुवार को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर विकास शर्मा की अगवाई में लोक निर्माण, वन विभाग व पर्वतारोहण संस्थान केंद्र के अधिकरियों ने हड़सर से यमकुंड तक प्रस्तावित वैकल्पिक पैदल मार्ग का संयुक्त निरीक्षण किया।
यंगवार्ता न्यूज - भरमौर 27 नवंबर :
मणिमहेश यात्रा-2027 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर उपमंडलीय प्रशासन की से तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं। गुरुवार को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर विकास शर्मा की अगवाई में लोक निर्माण, वन विभाग व पर्वतारोहण संस्थान केंद्र के अधिकरियों ने हड़सर से यमकुंड तक प्रस्तावित वैकल्पिक पैदल मार्ग का संयुक्त निरीक्षण किया।
इस दौरान मार्ग की भौगोलिक एवं तकनीकी परिस्थितियों, दुर्गम एवं संवेदनशील स्थलों तथा संभावित जोखिम वाले हिस्सों का आकलन किया गया। साथ ही मार्ग के विकास, आवश्यक निर्माण एवं सुधार कार्यों, जल निकासी व्यवस्था, ढलानों के स्थिरीकरण तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने से जुड़ेे विभिन्न पहलुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि आगामी मणिमहेश यात्रा-2027 के शुभारंभ से पूर्व प्रस्तावित वैकल्पिक पैदल मार्ग को सुरक्षित एवं सुचारु बनाने के लिए सभी आवश्यक कार्यों की विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर उनका समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने कहा कि मणिमहेश श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन तथा बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
What's Your Reaction?


