चंबा, मई 23
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायती राज सामान्य निर्वाचन-2026 के अंतर्गत जिला चंबा में कुल 201283 महिलाएं मतदाता सूची में शामिल हैं।
मुकेश रेपसवाल ने साथ में यह भी बताया कि जिला के 7 विकास खंडों में कुल 407853 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 206570 पुरुष मतदाता हैं। उन्होंने खंडवार महिला मतदाताओं की जानकारी देते हुए बताया कि विकास खंड भरमौर में 16987,भटियात में 46925,चंबा में 31137,मैहला में 34489, पांगी में 7633 सलूणी में 32746 तथा तीसा विकास खंड में 31366 महिलाएं मतदाता सूची में दर्ज हैं।
उपायुक्त ने बताया कि विकास खंड भरमौर में कुल 36183 मतदाताओं में 19196 पुरुष मतदाता पंजीकृत हैं। इसी प्रकार विकास खंड भटियात में कुल 94111 मतदाताओं में 47186 पुरुष, चंबा में कुल 62594 मतदाताओं में 31457 पुरुष, मैहला में कुल 70040 मतदाताओं में 35551 पुरुष, पांगी में कुल 15756 मतदाताओं में 8123 पुरुष, सलूणी में कुल 65502 मतदाताओं में 32756 पुरुष तथा तीसा विकास खंड में कुल 63667 मतदाताओं में 32301 पुरुष मतदाता सूची में पंजीकृत हैं।
मुकेश रेपसवाल ने जिला की सभी महिला मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने का आह्वान किया है। उन्होंने महिलाओं से अपने परिवार, पड़ोस एवं अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील की है ताकि अधिक से अधिक लोगों की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित हो सके।