माजरा पुलिस ने 1 किलो 528 ग्राम चूरापोस्त के साथ युवक को किया गिरफ्तार

जिला सिरमौर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत माजरा पुलिस ने एक युवक को 1 किलो 528 ग्राम चूरापोस्त/भुक्की के साथ गिरफ्तार किया है।

Nov 6, 2026 - 21:39
 0  5
माजरा पुलिस ने 1 किलो 528 ग्राम चूरापोस्त के साथ युवक को किया गिरफ्तार

यंगवार्ता न्यूज। पांवटा साहिब 6 नवंबर :

जिला सिरमौर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत माजरा पुलिस ने एक युवक को 1 किलो 528 ग्राम चूरापोस्त/भुक्की के साथ गिरफ्तार किया है।

 पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद कर उसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 5 नवंबर 2026 को पुलिस थाना माजरा की टीम गश्त एवं मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए पुरुवाला क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सलीम खान पुत्र साबर अली निवासी गांव सूरजपुर, डाकघर पुरुवाला, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर चूरापोस्त/भुक्की की अवैध खरीद-फरोख्त में संलिप्त है।

सूचना में यह भी बताया गया कि आरोपी पुरुवाला-संतोषगढ़ सड़क पर NH-7 के समीप शहीद स्मारक के पास नशीले पदार्थ की खेप देने के लिए खड़ा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक को काबू किया और उसकी तलाशी के दौरान 1 किलो 528 ग्राम चूरापोस्त/भुक्की बरामद की।पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना माजरा में NDPS एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर लिया है। मामले में नशीले पदार्थ की खरीद-फरोख्त और इसके स्रोत को लेकर आगामी जांच जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />