मुख्यमंत्री रहें न रहें, झटका याद रखेंगे सीएम सुक्खू : हर्ष महाजन

राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा है कि कांग्रेस सरकार के अपने ही मंत्री और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से परेशान

May 28, 2025 - 16:31
 0  105
मुख्यमंत्री रहें न रहें, झटका याद रखेंगे सीएम सुक्खू : हर्ष महाजन
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     28-05-2025

राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा है कि कांग्रेस सरकार के अपने ही मंत्री और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से परेशान हैं। महाजन के अनुसार, पहले भी विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की थी और अगर मौका मिला तो कई विधायक फिर से क्रॉस वोटिंग करने को तैयार हैं। 

हर्ष महाजन ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री को ऐसा झटका दिया है कि वे उन्हें हमेशा ही याद करते रहते हैं। सुखविंद्र सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री रहे हैं या ना रहें, लेकिन उन्हें यह झटका हमेशा याद रहेगा।

हर्ष महाजन के इस बयान से हिमाचल प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है। हर्ष महाजन के बयान को हिमाचल प्रदेश की राजनीति में एक नए मोड़ के रूप में देखा जा रहा है। 

उनके बयान से यह साफ होता है कि कांग्रेस पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं है और विधायकों में असंतोष है। अब देखना यह है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनकी सरकार इस बयान पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow