मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिपकी-ला में सरहद वन उद्यान की रखी आधारशिला  

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू किन्नौर जिले के शिपकी-ला में चीन बॉर्डर पर पहुंचे। उन्होंने यहां सरहद वन उद्यान की आधारशिला रखी। इसके बाद स्थानीय जनता, सेना और आईटीबीपी के अधिकारियों, जवानों को संबोधित किया

Jun 10, 2025 - 13:15
 0  22
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिपकी-ला में सरहद वन उद्यान की रखी आधारशिला  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     10-06-2025

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू किन्नौर जिले के शिपकी-ला में चीन बॉर्डर पर पहुंचे। उन्होंने यहां सरहद वन उद्यान की आधारशिला रखी। इसके बाद स्थानीय जनता, सेना और आईटीबीपी के अधिकारियों, जवानों को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने शिपकी-ला के सामरिक महत्व पर बल दिया और सैनिक, अर्ध-सैनिक बलों के जवानों में भारत माता की जय के नारों के साथ जोश भरा। मुख्यमंत्री शिपकी-ला में इंदिरा पॉइंट तक भी गए और बॉर्डर का जायजा लिया। 

सीएम सुक्खू इस स्थल पर पहुंचने वाले हिमाचल प्रदेश के दूसरे मुख्यमंत्री हैं। देश की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी 1968 में हिमाचल के मुख्यमंत्री यशवंत सिंह परमार के साथ यहां आई थीं। उस समय शिपकी-ला पहुंचने के लिए सड़क मार्ग नहीं हुआ करता था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow