मृतकों के परिजनों को 4 लाख और घायलों को एक लाख , दो एआरटीओ निलंबित , हादसे की मजिस्ट्रेट जाँच के आदेश 

अल्मोड़ा में मार्चुला के पास एक बस खाई में गिर गई है। हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। एनडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है

Nov 4, 2024 - 16:53
 0  104
मृतकों के परिजनों को 4 लाख और घायलों को एक लाख , दो एआरटीओ निलंबित , हादसे की मजिस्ट्रेट जाँच के आदेश 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

न्यूज़ एजेंसी - देहरादून  04-11-2024

अल्मोड़ा में मार्चुला के पास एक बस खाई में गिर गई है। हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। एनडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। 
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी और अल्मोड़ा के संबंधित क्षेत्र के एआरटीओ प्रवर्तन को निलंबित करने के निर्देश दिए। सीएम ने मृतक परिजनों को 4-4 लाख रुपये और घायलों को 1-1  लाख रुपये की सहायता राशि देने का निर्देश दिया है। आयुक्त कुमाऊं मंडल को घटना की मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए गए हैं। आपदा प्रबंधन अधिकारी अल्मोड़ा विनीत पाल ने बताया कि 36 यात्रियों की मौत हो चुकी है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। 
टीम रेस्क्यू में जुटी है। बताते है कि 40 सीटर बस में 55 से ज्यादा यात्री थे। हादसे के बाद कुछ यात्री खुद ही बस से बाहर निकल आए। कुछ लोग छिटक कर नीचे गिर गए। घायल लोगों ने ही जानकारी दूसरों तक पहुंचाई। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है। घायलों को अस्पताल ले जाने का काम किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow