विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग-2027: जिला स्तरीय प्रतियोगिता में छह प्रतिभागियों का राज्य स्तर के लिए चयन

भारत सरकार एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत नाहन के सौजन्य से विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग-2027 के जिला स्तरीय चैलेंज ट्रैक का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य विषय “जलवायु सुरक्षा, सीमाएं एवं सतत पर्वतीय विकास” रहा। प्रतियोगिता में लगभग 14 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें से छह प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।

Nov 28, 2026 - 17:48
 0  2
विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग-2027: जिला स्तरीय प्रतियोगिता में छह प्रतिभागियों का राज्य स्तर के लिए चयन

यंगवार्ता न्यूज - नाहन 28 नवंबर : 

भारत सरकार एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत नाहन के सौजन्य से विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग-2027 के जिला स्तरीय चैलेंज ट्रैक का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य विषय “जलवायु सुरक्षा, सीमाएं एवं सतत पर्वतीय विकास” रहा। प्रतियोगिता में लगभग 14 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें से छह प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।

कार्यक्रम में जिला राजस्व अधिकारी जगपाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिला खेल अधिकारी रमा शर्मा, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन के प्रोफेसर जगपाल, गोरक्षनाथ राजकीय संस्कृत महाविद्यालय नाहन की प्रो. डॉ. विनीता पाल तथा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) सिरमौर की प्रवक्ता डॉ. नम्रता जोशी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला युवा अधिकारी अमृषा शर्मा ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को कार्यक्रम के उद्देश्यों और जलवायु सुरक्षा, सीमाओं तथा सतत पर्वतीय विकास के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से पर्यावरण संरक्षण और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

प्रतियोगिता के दौरान सभी प्रतिभागियों ने निर्धारित विषय पर पावरपॉइंट प्रस्तुति (PPT) के माध्यम से अपने विचार और सुझाव प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल ने प्रस्तुतियों का मूल्यांकन करते हुए छह प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया। चयनित प्रतिभागी आगामी राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेंगे।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित प्रतिभागी

  1. प्रथम स्थान – आरव सैनी

  2. द्वितीय स्थान – सत्यम शुक्ला

  3. तृतीय स्थान – प्रियंका

  4. चतुर्थ स्थान – सबा बेग

  5. पंचम स्थान – समीक्षा चौहान

  6. छठा स्थान – तान्या

इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी अमृषा शर्मा ने सभी विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का मंच संचालन ब्लॉक कोऑर्डिनेटर विक्रम सिंह कंवर ने किया।

कार्यक्रम में मेरा युवा भारत नाहन की कार्यालय सहायक रीता देवी तथा स्वयंसेवी रितिका, विक्रम सिंह और सुमित ठाकुर भी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />