जिप में प्रचंड जीत होने पर जुन्गा के राजमहल में भव्य जश्न आयोजित
जिला परिषद के चम्याणा वार्ड नंबर 9 में प्रचंड जीत मिलने पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी खुश विक्रम सेन के सम्मान में जुन्गा के राजमहल के प्रांगण में एक भव्य जश्न का आयोजन किया गया जिसमें क्योंथल क्षेत्र के हजारों लोगों ने खुश विक्रम सेन को बधाई दी । राजमहल के प्रांगण में ढोल नगाढ़ों की पारंपरिक धुनों पर महिलाओं और पुरूषों ने जीत की खुशी मंें खूब नाटी डाली ।
यंगवार्ता न्यूज शिमला 01 जून :

गौर रहे कि जिला परिषद के चमियाणा वार्ड से खुश विक्रम सेन को कुल 13752 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी भूपेन्द्र सिंह को 3771 मत मिले । अर्थात खुश विक्रम सेन को कुल 9981 मतों अंतर से भारी जीत हासिल की । कार्यक्रम में सांसद राज्य सभा हर्षवर्धन चौहान, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, जिला शिमला भाजपा अध्यक्ष केश्व चौहान, जिला भाजपा प्रवक्ता जितेन्द्र भोटका सहित काफी संख्या में आए भाजपा पदाधिकारियों ने खुश विक्रम सेन को ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी ।
जुन्गा के प्रधान रामलाल, पंकज सेन, रामकृष्ण वर्मा , प्रीतम ठाकुर, राघव शर्मा , पवन शर्मा, दुर्गा सिंह ठाकुर सहित अनेक लोगों ने कहा कि वह कसुंपटी निर्वाचन क्षेत्र का भविष्य खुश विक्रम सेन में देखते हैं और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के प्रबल दावेदार हैं । उन्होंने कहा कि यदि आगामी विधान सभा चुनाव में खुश विक्रम सेन को भाजपा हाईकमान टिकट देती है तो निश्चित रूप से कसुंपटी में 25 वर्षों के अंतराल उपरांत कमल अवश्य खिलेगा ।
खुश विक्रम सेन से जब इस बारे पूछा गया कि वह आगामी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में उतरेगें । इस पर उन्होने बताया कि यदि भाजपा हाईकमान का आदेश होगा तो उसकी अक्षरक्ष अनुपालना की जाएगी । उन्होने बताया कि फिलहाल बतौर जिला परिषद सदस्य वह चमियाणा वार्ड की 17 पंचायतों की समस्याओं को सरकार के समक्ष रखकर रखी जाएगी और समाधान के लिए भरपूर प्रयास करेगें । उन्होने कहा कि बीते 25 वर्षों से कसुंपटी निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व होने क बावजूद भी यह विधानसभा क्षेत्र विशेषकर शिक्षा, स्वास्थय, सड़कों इत्यादि में बहुत पिछड़ हुआ है ।
What's Your Reaction?