यंगवार्ता न्यूज चंबा ,16 जुलाई, 2026 :
जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला -2026 के सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले कलाकारों के चयन के लिए आज उप मंडल भटियात और डलहौजी के लिए ऑडिशन लिए गए जिसमें 84 कलाकारों ने भाग लिया।
जिला भाषा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑडिशन प्रक्रिया पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में करवाई जा रही है जिसमें जिला भर से कलाकार भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऑडिशन प्रक्रिया का आज तीसरा दिन था जिसके तहत नगर परिषद चंबा, उपमंडल चंबा तथा उप मंडल भटियात और डलहौजी का ऑडिशन पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आज तक 407 कलाकार ऑडिशन में हिसा ले चुके हैं
तुकेश शर्मा ने बताया कि ऑडिशन प्रक्रिया के दौरान 17 जुलाई को उपमंडल सलूणी एवं तीसा, 18 जुलाई को उपमंडल भरमौर एवं पांगी तथा 20 जुलाई को जिला चंबा से बाहर के कलाकारों के ऑडिशन लिए जायेंगे।