राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सरदार पटेल की जयंती पर अर्पित किए  श्रद्धासुमन

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय एकता के प्रतीक पटेल ने देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया और जीवन भर संघर्ष किया।

Oct 31, 2024 - 21:54
 0  36
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सरदार पटेल की जयंती पर अर्पित किए  श्रद्धासुमन
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  31-10-2024

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय एकता के प्रतीक पटेल ने देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया और जीवन भर संघर्ष किया। 
उनका जीवन राष्ट्रीय एकीकरण के लिए समर्पित रहा। राज्यपाल ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर लोगों को बधाई दी। राज्यपाल ने राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। 
शपथ के दौरान प्रतिभागियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को बनाए रखने के लिए खुद को समर्पित किया और देशवासियों के बीच इस संदेश को फैलाने का भरसक प्रयास किया। इस अवसर पर, राज्यपाल के सचिव सीपी वर्मा भी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow