राज्यपाल , मुख्यमंत्री समेत नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि दीपावली का त्योहार सभी के जीवन को प्रकाशमान करता है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई और अंधेरे पर प्रकाश की विजय का संदेश देता है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि यह त्योहार प्रदेशवासियों के जीवन में अपार खुशियां लाएगा

Oct 31, 2024 - 21:52
 0  44
राज्यपाल , मुख्यमंत्री समेत नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  31-10-2024

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि दीपावली का त्योहार सभी के जीवन को प्रकाशमान करता है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई और अंधेरे पर प्रकाश की विजय का संदेश देता है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि यह त्योहार प्रदेशवासियों के जीवन में अपार खुशियां लाएगा। 
सीएम सुक्खू ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली का त्योहार लोगों को सद्भावना, एकता और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि समृद्धि और धन-धान्य का यह पर्व सभी के जीवन में उल्लास और प्रसन्नता लाएगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह त्योहार एकता के बंधन को मजबूती प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री ने लोगों से त्योहार को पारंपरिक और पर्यावरण संरक्षण की भावना के साथ से मनाने का आह्वान भी किया। 
उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दीपावली पर्व पर प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि प्रकाश का यह उत्सव प्रदेशवासियों के जीवन में खुशियां लेकर आएगा। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सभी प्रदेश वासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सभी प्रदेशवासियों के लिए यह दीपावली प्रसन्नता और संपन्नता लेकर आए। सभी प्रदेशवासी स्वस्थ एवं समृद्ध हों, ऐसी वह ईश्वर से कामना करते हैं।
यह दीपावली बाकी दीपावली से अलग और ऐतिहासिक है। पांच सौ साल के लंबे संघर्षों के बाद भगवान श्री राम बाल रूप में अपने जन्म स्थान अयोध्या में जन्मभूमि मंदिर में विराजमान हुए हैं। रामलला के अपने मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद की यह पहली दीपावली है। यह दीपावली मनाने का सौभाग्य पीढ़ियों बाद प्राप्त हुआ है। वे सौभाग्यशाली हैं कि उन्होंने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा देखी और अब प्राण प्रतिष्ठा के बाद की पहली दीपावली मनाने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow