राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेले के सफल आयोजन के लिए डॉ. शांडिल ने दी बधाई

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने विभिन्न विभागों, स्वयं सेवी संस्थाओं और सोलन के निवासियों को राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेला-2025 के सफल आयोजन की बधाई दी है और आशा जताई है कि भविष्य में भी सभी इस तरह के आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देते रहेंगे।

Jun 24, 2025 - 19:52
 0  47
राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेले के सफल आयोजन के लिए डॉ. शांडिल ने दी बधाई
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन  24-06-2025

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने विभिन्न विभागों, स्वयं सेवी संस्थाओं और सोलन के निवासियों को राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेला-2025 के सफल आयोजन की बधाई दी है और आशा जताई है कि भविष्य में भी सभी इस तरह के आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देते रहेंगे। डॉ. शांडिल ने कहा कि राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेला धार्मिक आयोजन होने के साथ-साथ सामाजिक समरसता, सौहार्द और भाईचारे का बेहतरीन उदाहरण है। उन्होंने कहा कि इस मेले में माँ शूलिनी की शोभायात्रा में लाखों की संख्या में लोग माँ के दर्शन के लिए एकत्र होते हैं। 
इसके साथ-साथ इस अवसर पर सोलन शहर में आयोजित किए जाने वाले भंडारे जन-जन के लिए लाभदायक सिद्ध होते हैं। तीन दिवसीय मेले की सांस्कृतिक संध्याओं का बड़ी संख्या में लोग आनन्द उठाए हैं वहीं तीन दिनों तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं, प्रदर्शनियां इत्यादि भी आयोजित की जाती हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इन आयोजनों की सफलता ज़िला प्रशासन, स्वयं सेवी संस्थाओं और विशेष रूप से भीड़ तथा यातायात प्रबंधन के लिए तैनात एन.सी.सी. कैडेटों और महाविद्यालय के छात्रों के समन्वय पर निर्भर करती है। राजनीतिक दल भी इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष जहां ज़िला प्रशासन विभिन्न आयोजनों में बेहतर प्रबंधन के लिए बधाई का पात्र है वहीं भण्डारा आयोजित करने वाले जन एवं संस्थाएं तथा सांस्कृतिक संध्याओं का प्रबंधन व खेल-कूद प्रतियोगिताओं में आपसी सामंजस्य बेहतरीन रहा है। डॉ. शांडिल ने कहा कि इस वृह्द आयोजन में सफाई व्यवस्था महत्वपूर्ण है और नगर निगम सोलन के सभी सफाई कर्मचारियों का कार्य अत्यंत उत्कृष्ट रहा है। 
उन्होंने नगर निगम सोलन और सफाई कर्मचारियों को अपनी भूमिका के सफल निर्वहन के लिए बधाई दी है। उन्होंने भीड़ तथा यातायात प्रबंधन के लिए पुलिस प्रशासन के साथ-साथ एनसीसी कैडेट एवं महाविद्यालय के छात्रों के कुशल प्रबंधन को सराहा है। डॉ. शांडिल ने सभी विभागों की भूमिका निर्धारित करने, स्पष्ट निर्देश जारी करने और सोलन की अधिष्ठात्री माँ शूलिनी को समर्पित राज्य स्तरीय मेला के विशिष्ट आयोजन के लिए उपायुक्त सोलन एवं राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेला समिति के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा तथा पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह की कार्यशैली को सराहा है। उन्होंने सोलन ज़िला के निवासियों के साथ-साथ मेले में पधारे शिमला तथा सिरमौर ज़िला के वासी, प्रदेश के विभिन्न ज़िलों से आए आगंतुक और देश के विभिन्न राज्यों के इस अवसर पर पधारे पर्यटकों तथा सभी कलाकारों का आभार व्यक्त किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow