रावण दहन के साथ अपने अंतरमन की बुराई का दहन करना हमारा कर्त्वय : राम कुमार चौधरी

मुख्य संसदीय सचिव (उद्योग, राजस्व एवं नगर नियोजन) राम कुमार ने कहा कि भगवान श्री राम द्वारा स्थापित आदर्श मार्ग का अनुसरण कर प्रत्येक मनुष्य अपने भीतर की बुराई को समाप्त कर सकता

Oct 12, 2024 - 19:37
 0  8
रावण दहन के साथ अपने अंतरमन की बुराई का दहन करना हमारा कर्त्वय : राम कुमार चौधरी

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन    12-10-2024

मुख्य संसदीय सचिव (उद्योग, राजस्व एवं नगर नियोजन) राम कुमार ने कहा कि भगवान श्री राम द्वारा स्थापित आदर्श मार्ग का अनुसरण कर प्रत्येक मनुष्य अपने भीतर की बुराई को समाप्त कर सकता है। 

उन्होंने मेले में उपस्थित लोगों को विजयदशमी पर्व की शुभकामनाएं दी और सभी के सुखी व खुशहाल जीवन की कामना की। राम कुमार चौधरी ने कहा कि विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि रावण दहन के साथ अपने अंतरमन की बुराई का दहन करें। उन्होंने कहा कि भगवान राम भारतीय चेतना के आधार हैं और उनके द्वारा स्थापित मार्ग जन कल्याण का मार्ग है।

मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि त्यौहार व मेले भारतीय संस्कृति की पुरातन परम्पराओं के सूचक हैं। उन्होंने कहा कि मेले जहां समाज में आपसी मेल-जोल को बढ़ाते है वहीं युवाओं को अपनी संस्कृति से रू-ब-रू होने का अवसर भी प्रदान करते हैं।
 
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत किशनगढ़ में गत दो वर्षों में लगभग 4 करोड़ रुपए के विकास कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में भारी वर्षा से अवरुद्ध हुए  सम्पर्क मार्गों को पुनः आरम्भ करने के लिए 30 लाख रुपए की राशि उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कहा कि आगामी वर्षों में चरणबद्ध तरीके से सभी ग्रामीणों के घर को सड़कों से जोड़ा जाएगा।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत कृष्णगढ़ के प्रधान कैलाश शर्मा, ग्राम पंचायत दाड़वां के प्रधान रमेश ठाकुर, उप प्रधान पुष्पेन्द्र कुमार, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राणा अरुण सेन, मेला समिति के अध्यक्ष मनोज कश्यप, योगराज, ज़िला कांग्रस समिति के उपाध्यक्ष अच्छर पाल कौशल, ज़िला कांग्रेस सचिव सुदर्शन शर्मा, उपाध्यक्ष भानु शर्मा सहित अन्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow