विजय ठाकुर हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के नए अध्यक्ष नियुक्त 

हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन को नया अध्यक्ष मिल गया है। विजय ठाकुर को संगठन का नया अध्यक्ष चुना गया है। इससे पहले एसोसिएशन के मौजूदा अध्यक्ष केके शर्मा ने व्यक्तिगत कारणों से अपने पद से इस्तीफा दे दिया था

Jul 2, 2025 - 16:41
 0  29
विजय ठाकुर हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के नए अध्यक्ष नियुक्त 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    02-07-2025 

हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन को नया अध्यक्ष मिल गया है। विजय ठाकुर को संगठन का नया अध्यक्ष चुना गया है। इससे पहले एसोसिएशन के मौजूदा अध्यक्ष केके शर्मा ने व्यक्तिगत कारणों से अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। 

शिमला में आयोजित एसोसिएशन की आम सभा की वार्षिक बैठक और प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में केके शर्मा के इस्तीफे को स्वीकार करते हुए सर्वसम्मति से विजय ठाकुर को नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। विजय ठाकुर इससे पूर्व हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष थे। 

वे कुल्लू जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सक्रिय सदस्य हैं और पिछले लगभग 20 वर्षों से प्रदेश में बैडमिंटन के विकास और विस्तार में लगातार योगदान दे रहे हैं। वे खेल गतिविधियों के प्रबंधन और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow